KBC first crorepati 2025: CISF ऑफिसर आदित्य कुमार बने करोड़पति, 7 करोड़ के सवाल की बारी

KBC first crorepati 2025
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

कौन बनेगा करोड़पति 17 को आखिरकार अपना पहला करोड़पति मिल गया है। उत्तराखंड से आने वाले CISF अफसर आदित्य कुमार ने 1 करोड़ रुपये जीतकर इतिहास बना दिया। वे इस सीजन के KBC first crorepati 2025 हैं।

आदित्य कुमार की कहानी

आदित्य इस वक्त गुजरात के एक थर्मल पावर प्लांट में डिप्टी कमांडेंट के तौर पर तैनात हैं। उन्होंने नेशनल सिक्योरिटी एग्जाम में ऑल इंडिया 6वीं रैंक हासिल की थी। शो पर उन्होंने अपनी जर्नी शेयर करते हुए बताया कि पढ़ाई ही उनकी सबसे बड़ी ताकत रही।

उन्होंने कहा कि उन्होंने तैयारी के दौरान एक साल तक खुद को कमरे में बंद कर लिया, दोस्तों से दूरी बनाई और पूरी तरह पढ़ाई पर फोकस किया। उसी मेहनत ने उन्हें यहां तक पहुंचाया।

अमिताभ बच्चन भी हुए भावुक

जब अमिताभ बच्चन ने अपने अंदाज़ में ऐलान किया कि आदित्य ने 1 करोड़ रुपये जीत लिए हैं, तो पूरा स्टूडियो तालियों से गूंज उठा। आदित्य खुशी से खड़े होकर बिग बी को गले लगा लेते हैं। उनके माता-पिता भी इस पल को देखकर बेहद गर्व महसूस करते हैं।

अब 7 करोड़ का सवाल

प्रोमो के अंत में दिखाया गया कि KBC first crorepati 2025 आदित्य कुमार अब 7 करोड़ रुपये के सवाल का सामना करेंगे। दर्शकों को अब इंतज़ार है कि क्या वे इस सीजन के पहले “सात करोड़पति” भी बनेंगे।

शो कब और कहां देखें

कौन बनेगा करोड़पति 17 की शुरुआत 11 अगस्त से हुई थी। यह शो हर सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Sony Entertainment Television और SonyLiv पर प्रसारित होता है।

Read More- Zakir Khan Madison Square Garden: हिंदी कॉमेडी शो करने वाले पहले भारतीय कॉमेडियन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *